Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

LT ग्रेड के 7258 और GIC लेक्चरर के 1647 पदों पर ई-अधियाचन UPPSC आयोग भेजा गया, जल्द जारी होगा विज्ञापन

Sir Ji Ki Pathshala

LT ग्रेड के 7258 और GIC लेक्चरर के 1647 पदों पर ई-अधियाचन UPPSC आयोग भेजा गया, जल्द जारी होगा विज्ञापन

प्रयागराज। प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड शिक्षक) और प्रवक्ता भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को नौ हजार से अधिक पदों का अधियाचन भेज दिया है। नई भर्ती के लिए आयोग जल्द ही विज्ञापन जारी कर सकता है।

इससे पूर्व आयोग को एलटी ग्रेड शिक्षक व प्रवक्ता भर्ती के लिए 8905 पदों का अधियाचन मिला था, लेकिन विषयवार आरक्षण निर्धारित न होने के कारण आयोग ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को अधियाचन वापस भेज दिया था और आरक्षण निर्धारण के बाद दोबारा अधियाचन भेजने के लिए कहा था। दो माह बाद निदेशालय ने अब विषयवार आरक्षण सहित तकरीबन 9017 पदों का अधियाचन आयोग को भेज दिया है। निदेशालय के सूत्रों के अनुसार, ई-अधियाचन दो दिन पहले भेजा गया है। ऐसे में एलटी ग्रेड शिक्षक और प्रवक्ता भर्ती का रास्ता अब पूरी तरह से साफ हो गया है।

कई वर्षों से भर्ती के इंतजार में अभ्यर्थी

इससे पहले एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का विज्ञापन वर्ष 2018 और प्रवक्ता भर्ती का विज्ञापन वर्ष 2020 में जारी किया गया था। अभ्यर्थी सात साल से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। नई भर्ती के लिए आयोग और शिक्षा निदेशालय पर एक साल के दौरान 20 से अधिक बार अभ्यर्थी धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं।

वैसे कुल पद 8905 होते है मगर जानकारी है 112 पदों की बढ़ोत्तरी हुई है, ई-अधियाचन (e-notification) कुल 9017 पदों पर भेजा गया है।

जल्द विज्ञापन देखने को मिल सकता है।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT