Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

यूपी बोर्ड परीक्षा स्क्रूटनी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2025 तक।

Sir Ji Ki Pathshala

यूपी बोर्ड परीक्षा स्क्रूटनी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2025 तक।

प्रयागराज, माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा 2025 का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। स्क्रूटनी के लिए परीक्षार्थी 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार आवेदन के लिए परीक्षार्थी को पांच सौ रुपये प्रति प्रश्नपत्र की दर से लिखित और प्रयोगात्मक के लिए अलग-अलग शुल्क जमा करना होगा।

स्क्रूटनी से जुड़ी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदित विषयों के लिए निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करेंगे। इसके बाद ऑनलाइन भरे स्क्रूटनी आवेदन के विवरणों को डाउनलोड कर उसके प्रिंट आउट के साथ स्क्रूटनी के लिए शुल्क के मूल चालान पत्र को उसके सत्यापन के लिए संलग्न कर उसे रजिस्टर्ड डाक से परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को निर्धारित तिथि 19 मई तक भेज दें। छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे, आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

Tags

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT