Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

धोखाधड़ी-साइबर अपराध रोकने के लिए दो पहल, अब लेन-देन के लिए 1600 वाले नंबर से ही आएगी बैंक की कॉल

Sir Ji Ki Pathshala

धोखाधड़ी-साइबर अपराध रोकने के लिए दो पहल, अब लेन-देन के लिए 1600 वाले नंबर से ही आएगी बैंक की कॉल

भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को ग्राहकों को लेन-देन संबंधी कॉल करने के लिए सिर्फ 1600 से शुरू होने वाली फोन नंबरिंग श्रृंखला का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। प्रचार उद्देश्यों में बैंक व विनियमित संस्थाएं वॉयस कॉल व एसएमएस के लिए सिर्फ 140 से शुरू होने वाली नंबरिंग श्रृंखला का ही इस्तेमाल करेंगी। वित्तीय धोखाधड़ी रोकने के मकसद से यह कदम उठाया गया।

रिजर्व बैंक ने परिपत्र में कहा कि अपराधी ग्राहक के मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी कर रहे हैं। वॉयस कॉल व एसएमएस के जरिये भी धोखाधड़ी की घटनाएं हुई हैं। एजेंसी

फर्जी फोन कॉल से बचाएगा संचार साथी

नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर आने वाली फर्जी कॉल व साइबर धोखाधड़ी से बचाने के लिए दूरसंचार विभाग ने संचार साथी एप लॉन्च किया है। इसके जरिये साइबर धोखाधड़ी की सीधे रिपोर्ट कर सकेंगे। मोबाइल फोन खो जाने पर इसे इस एप की मदद से खोजा जा सकेगा। दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को एप लॉन्च करते हुए कहा कि एप में हर ग्राहक की गोपनीयता व सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। 2023 में संचार साथी पोर्टल लॉन्च किया था, जो प्रभावी साबित हुआ है। नया एप धोखाधड़ी से बचाने के प्रयासों को दोगुना कर देगा। ब्यूरो


Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT