शीतलहर के दृष्टिगत यूपी के 8वीं तक के समस्त परिषदीय/मान्यता प्राप्त स्कूलों में 17 जनवरी, 2025 तक सशर्त अवकाश घोषित
यूपी में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद योगी सरकार ने पूरे प्रदेश में कक्षा आठ तक के स्कूलों को अगले दो दिनों तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। पहले यह अवकाश 14 जनवरी तक ही था। बुधवार को कई जिलों में बच्चे स्कूल पहुंचे लेकिन कड़ाके की ठंड के कारण उपस्थिति काफी कम रही। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में शीतलहर और बारिश के साथ ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की है, जिसके चलते छुट्टियां बढ़ाने का फैसला किया गया है। शासन के आदेश पर शिक्षा निदेशक ने शीतलहर को देखते हुए सभी बीएसए को अगले दो दिन यानी 16 और 17 जनवरी को छुट्टी देने के निर्देश जारी किए हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक प्रताप सिंह के आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रण में संचालित विद्यालयों एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान और शीतलहर के मद्देनजर बेसिक शिक्षा परिषद और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के नियंत्रण में संचालित विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 16 और 17 जनवरी को अवकाश रहेगा. आदेश में यह भी कहा गया है कि इस अवधि में शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय आकर विभागीय एवं अन्य दायित्वों का निर्वहन करेंगे।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म