Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित समस्त विद्यालयों/मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 16 जनवरी से 17 जनवरी 2025 तक विद्यार्थियों हेतु अवकाश घोषित।

Sir Ji Ki Pathshala

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित समस्त विद्यालयों/मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 16 जनवरी से 17 जनवरी 2025 तक विद्यार्थियों हेतु अवकाश घोषित।

परिषद के पत्रांक / बे०शि०प०/ 15550-693 / 2024-25 दिनांक 26.12. 2024 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके द्वारा उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालयों / मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दिनांक 14.01.2025 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान एवं शीतलहर के दृष्टिगत बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालयों / मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 01 से 08 तक में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिये दिनांक 16.01.2025 से 17.01.2025 तक अवकाश रहेगा।

उक्त अवधि में शिक्षक / शिक्षिका / शिक्षामित्र / अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय एवं अन्य प्रशासकीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे। कृपया उपरोक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT