Type Here to Get Search Results !

12460 Teachers Recruitment : कट ऑफ डेट नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि शासनादेश के क्रम में 15 दिसम्बर 2016 ही रहेगी, देखें आदेश

Sir Ji Ki Pathshala

12460 Teachers Recruitment : कट ऑफ डेट नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि शासनादेश के क्रम में 15 दिसम्बर 2016 ही रहेगी, देखें आदेश




12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के सम्बन्ध में दिनांक 05.01.2024 को शैक्षिक एवं प्रशिक्षण अभिलेखों की जांच, अनन्तिम चयन सूची एवं नियुक्ति पत्र निर्गत किये जाने के सम्बन्ध में समय सारिणी एवं दिशा निर्देश


12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के सम्बन्ध में दिनांक 05.01.2024 को शैक्षिक एवं प्रशिक्षण अभिलेखों की जांच अनन्तिम चयन सूची एवं नियुक्ति पत्र निर्गत किये जाने के सम्बन्ध में समय सारिणी एवं दिशा निर्देश के बिन्दु संख्या-05 के स्थान पर निम्नवत पढ़ा जाय-


"शैक्षिक अर्हता- प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति हेतु ऐसे अभ्यर्थी पात्र होंगे जो शासनादेश निर्गत होने की तिथि दिनांक 15.12.2016 तक भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि रखते हो एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश द्वासरा आयोजित द्विवर्षीय बी०टी०सी० प्रशिक्षण द्विवर्षीय उर्दू प्रवीणता बी०टी०सी० प्रशिक्षण, विशिष्ट बी०टी०सी० प्रशिक्षण अथवा एन०सी०टी०ई० द्वारा अनुमन्यता प्राप्त डी०एड० (विशेष शिक्षा) / चार वर्षीय बी० एल०एड० प्रशिक्षण सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किये हो। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार अथवा भारत सरकार द्वारा कक्षा 1-5 हेतु आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किये हों।"


सचिव

(प्रताप सिंह बघेल)

उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद,

प्रयागराज ।