Type Here to Get Search Results !

योगी सरकार का ऐलान : 22 जनवरी को रामलला के अभिषेक को राष्ट्रीय महोत्सव के रूप में मनाए जाने का दिया आदेश, स्कूल कालेज भी रहेंगे बंद

Sir Ji Ki Pathshala

योगी सरकार का ऐलान : यूपी में 22 जनवरी को रामलला के अभिषेक को राष्ट्रीय महोत्सव के रूप में मनाए जाने का दिया आदेश, स्कूल कालेज भी रहेंगे बंद



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में बैठक के दौरान  सभी शैक्षणिक संस्थानों को 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आदेश दे दिया है। 

अयोध्या में हुई बैठक के दौरान सीएम योगी द्वारा दिए गए निर्देश -

➡ 22 जनवरी को स्कूल-कॉलेज बंद रखने के निर्देश

➡ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा राष्ट्रीय महोत्सव के रूप में मनाये

➡ अभिषेक के दिन नहीं खुलेंगी मदिरा और शराब की दुकानें

➡ आगंतुकों को मिलेगा अविस्मरणीय आतिथ्य

➡ सभी सरकारी भवनों को सजाए जाने का निर्देश

➡ अयोध्या में स्वच्छता का 'कुंभ मॉडल' लागू करने का निर्देश

➡ 14 जनवरी को अयोध्या में स्वच्छता अभियान का निर्देश

➡ वीवीआईपी के विश्राम स्थल पहले से तय करने के निर्देश

➡ अयोध्या की महिमा से परिचित कराने के लिए गाइड पोस्ट 

➡ अयोध्या में रह रहे बाहरी लोगों का सत्यापन कराने का निर्देश