Type Here to Get Search Results !

शिक्षकों को कार्यमुक्त एंव कार्यभार ग्रहण कराने की कार्यवाही दिनांक 11 से 13 जनवरी तक किए जाने के संबंध में बीएसए सहारनपुर का आदेश देखें

Sir Ji Ki Pathshala

शिक्षकों को कार्यमुक्त एंव कार्यभार ग्रहण कराने की कार्यवाही दिनांक 11 से 13 जनवरी तक किए जाने के संबंध में बीएसए सहारनपुर का आदेश देखें




सचिव, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज ने दिनांक 29.12.2023 को जारी अपने आदेश क्रम में पारस्परिक अंतः एवं अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण के सम्बन्ध में निर्देश जारी करते हुए सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा के अन्तर्गत संचालित विद्यालयों में परिषद। कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षिकाएं जिनके द्वारा राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा विकसित पोर्टल पर जोड़ी बनाने की प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है। ऐसे शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को शासनादेश में निहित प्राविधानानुसार कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण कराने की कार्यवाही दिनांक 11.01.2024 से 13.01.2024 तक की जाएगी।


सचिव महोदय ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि दिनांक 11.01.2024 से 13.01.2024 तक अपने विकासखण्ड कार्यालय में उपस्थित रहकर स्थानांतरित शिक्षकों को नियमानुसार कार्यमुक्त करने एवं कार्यभार ग्रहण करने की कार्यवाही पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। किसी भी शिक्षक को कार्यमुक्त होने एवं कार्यभार ग्रहण करने में कोई कठिनाई न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखने को भी कहा है।