ऐसे शिक्षक / शिक्षिकाओं, जिनकी पदोन्नति प्रधान शिक्षक प्राथमिक विद्यालय / सहायक शिक्षक उच्च प्राथमिक विद्यालय के पद पर 01.01.2006 से 31.12.2015 के मध्य हुई हो, का विवरण उपलब्ध कराने के संबंध में।
विकास खण्ड में कार्यरत कतिपय शिक्षक / शिक्षिकाओं द्वारा पदोन्नति तिथि से 17140 / - मूल वेतन प्रदान करने हेतु मा0 उच्च न्यायालय में याचिकाएँ योजित की जा रही हैं। उक्त के प्रति आपको निर्देशित किया जाता है कि आपके विकासखण्ड में कार्यरत ऐसे शिक्षक / शिक्षिकाओं, जिनकी पदोन्नति प्रधान शिक्षक प्राथमिक विद्यालय / सहायक शिक्षक उच्च प्राथमिक विद्यालय के पद पर 01.01.2006 से 31.12.2015 के मध्य हुई हो, का विवरण उपलब्ध कराने के संबंध में।
संलग्न प्रारूप पर तीन दिवस के अन्दर पदोन्नति आदेश की प्रति सहित एक्सेल सीट एवं हार्ड कापी में कार्यालय में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। संज्ञान रहे प्रकरण मा० उच्च न्यायालय में योजित वाद से सम्बन्धित है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जायें।
- BSA उन्नाव



