विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा 3 नवंबर को, परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश; जनगणना प्रशिक्षण की तिथियों में बदलाव
भदोही। विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर्स के लिए राहत भरी खबर है। जनपद भदोही में 3 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (विज्ञापन संख्या-03/2026) में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों को विशेष अवकाश स्वीकृत किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, भदोही की ओर से 2 नवंबर 2026 को पत्रांक 1875 के माध्यम से समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, शासनादेश दिनांक 30 अक्टूबर 2026 तथा सचिव, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के निर्देशों के क्रम में 3 नवंबर 2026 को विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले संविदा शिक्षक एवं स्पेशल एजुकेटर्स को विशेष अवकाश स्वीकृत किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
जनगणना प्रशिक्षण की तिथियों में भी बदलाव
आदेश में बताया गया है कि 3 नवंबर 2026 को कई शिक्षक जनगणना प्रशिक्षण में भी प्रतिभाग कर रहे हैं। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने के कारण प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं हो पाने वाले शिक्षकों के लिए जनगणना प्रशिक्षण की तिथियों में संशोधन किया गया है।
अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) एवं जिला जनगणना अधिकारी, भदोही की अनुमति के क्रम में केवल परीक्षा में सम्मिलित होने वाले शिक्षकों के प्रशिक्षण की संशोधित तिथियां निर्धारित की गई हैं।
तहसीलवार संशोधित प्रशिक्षण कार्यक्रम
| तहसील | संशोधित प्रशिक्षण तिथि | प्रशिक्षण स्थल |
|---|---|---|
| ज्ञानपुर | 06 नवंबर 2026 | पूर्ववत |
| भदोही एवं औराई | 05 नवंबर 2026 | उप जिलाधिकारी भदोही/औराई के निर्देशानुसार |


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म