जनपद वाराणसी में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालय 22 और 23 अक्टूबर को लगातार दो दिन बंद रहेंगे। स्थानीय भरत मिलाप पर्व और उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) द्विवार्षिक चुनाव के मतदान को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह आदेश जारी किया है।
अवकाश के प्रमुख कारण
- 22 अक्टूबर: जिलाधिकारी द्वारा जारी सार्वजनिक अवकाश तालिका के अनुसार, नाटी इमली के ऐतिहासिक 'भरत मिलाप' के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश रहेगा।
- 23 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खण्ड स्नातक क्षेत्र एवं शिक्षक क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन हेतु मतदान होना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा विशेष आकस्मिक अवकाश की सुविधा प्रदान किए जाने के दृष्टिगत इस दिन भी विद्यालय बंद रहेंगे।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म