उत्तर प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों के लिए मिशन कर्मयोगी पोर्टल पर कोर्स पूरा करने को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। सितंबर 2026 का मानदेय निर्गत करने से पहले संबंधित कर्मी/शिक्षक द्वारा निर्धारित कोर्स पूरा कराया जाना है।
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी अनुस्मारक में समस्त JD, DIOS, AD एवं BSA को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।
1 अक्टूबर को शाम 4 बजे तक 2 कोर्स पूरे करना अनिवार्य
निर्देश के अनुसार 01 अक्टूबर 2026 को शाम 04:00 बजे तक प्रत्येक अधिकारी/कार्मिक को मिशन कर्मयोगी पोर्टल पर न्यूनतम 02 कोर्स अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा।
इसके साथ ही 10 सितंबर एवं 23 सितंबर 2026 के माध्यम से पूर्व में निर्धारित 02 अतिरिक्त कोर्स भी पूरे करने होंगे। इस प्रकार प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी के लिए कुल 04 अनिवार्य कोर्स निर्धारित किए गए हैं।
👉🏻 कोर्स पूर्ण करने हेतु यहां क्लिक करें
मुख्य बातें
- कोर्स की अंतिम समय सीमा: 01 अक्टूबर 2026, शाम 04:00 बजे
- नए अनिवार्य कोर्स: 02
- पूर्व निर्धारित अतिरिक्त कोर्स: 02
- कुल अनिवार्य कोर्स: 04





सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म