Type Here to Get Search Results !

बीएड शिक्षकों के 6 माह के ब्रिज कोर्स को विभागीय प्रशिक्षण मानने की मांग

Sir Ji Ki Pathshala

बीएड योग्यताधारी शिक्षकों के 6 माह के ब्रिज कोर्स को विभागीय प्रशिक्षण मानने की मांग

अमेठी। 69000 शिक्षक भर्ती के बीएड डिग्रीधारी शिक्षकों के लिए आयोजित किए जा रहे छह माह के ब्रिज कोर्स को विभागीय प्रशिक्षण मानने तथा प्रशिक्षण में शामिल होने वाले शिक्षकों को विशेष अवकाश/ऑन ड्यूटी (OD) की सुविधा देने की मांग की गई है।

इस संबंध में प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन (PSPSA), जनपद अमेठी की ओर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अमेठी को पत्र भेजा गया है। पत्र में बताया गया है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में 69000 शिक्षक भर्ती के बीएड डिग्रीधारी शिक्षकों के लिए NIOS द्वारा आयोजित ब्रिज कोर्स को उत्तीर्ण करना आवश्यक है।

ब्रिज कोर्स के अंतर्गत ऑनलाइन कॉन्टैक्ट प्रोग्राम (PCP) और परीक्षा का आयोजन किया जाना है। प्रशिक्षण को सुचारु रूप से पूरा कराने के लिए संगठन ने शिक्षकों के हित में कुछ मांगें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष रखी हैं।

10 दिवसीय PCP के लिए ऑन ड्यूटी की मांग

संगठन ने मांग की है कि ऑनलाइन कॉन्टैक्ट प्रोग्राम (PCP) के निर्धारित 10 दिनों में कक्षा में प्रतिभाग करने वाले सभी शिक्षकों को ऑन ड्यूटी (OD)/विशेष अवकाश की अनुमति प्रदान की जाए, ताकि शिक्षक बिना किसी विभागीय परेशानी के प्रशिक्षण में शामिल हो सकें।

मातृत्व अवकाश वाली शिक्षिकाओं को मिले शिथिलता

संगठन द्वारा मातृत्व अवकाश पर चल रहीं शिक्षिकाओं के लिए भी विशेष शिथिलता और आवश्यक प्रावधान किए जाने की मांग की गई है। संगठन का कहना है कि ऐसी शिक्षिकाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण पूरा करने के लिए उचित व्यवस्था की जाए।

संगठन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिक्षक हित में इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए PCP के निर्धारित 10 दिनों में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों को ऑन ड्यूटी/विशेष अवकाश की अनुमति देने का अनुरोध किया है।

6 माह के ब्रिज कोर्स

Top Post Ad

Bottom Post Ad