Type Here to Get Search Results !

परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर दायर याचिका की सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी

Sir Ji Ki Pathshala

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति (Promotion) से संबंधित याचिका को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल रिट-ए याचिका संख्या 9539/2026, पंकज कुमार सिंह एवं 2 अन्य बनाम स्टेट ऑफ उत्तर प्रदेश एवं अन्य की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर 2026 को कोर्ट नंबर 6 में होगी।

उपलब्ध केस स्टेटस के अनुसार यह मामला कोर्ट नंबर 6 में क्रमांक 16 पर सूचीबद्ध है। मामले की सुनवाई माननीय न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की एकल पीठ (Single Bench) के समक्ष होगी।

याचिका का पंजीकरण 16 सितंबर 2026 को हुआ है। केस स्टेटस में मामले का चरण Fresh और Judicial Branch WRITS Civil दर्ज है।

मामले से संबंधित प्रमुख जानकारी

विवरण जानकारी
याचिका संख्या WRIA/9539/2026
याचिकाकर्ता पंकज कुमार सिंह एवं 2 अन्य
अगली सुनवाई 5 अक्टूबर 2026
कोर्ट नंबर 6
क्रमांक 16
पीठ न्यायमूर्ति पंकज भाटिया
बेंच Single Bench
जिला इलाहाबाद
केस की स्थिति Fresh

केस स्टेटस में याचिकाकर्ताओं में पंकज कुमार सिंह, अमरेंद्र प्रताप शाही और पवन कुमार पाण्डेय के नाम दर्ज हैं। प्रतिवादी पक्ष में उत्तर प्रदेश सरकार, बेसिक शिक्षा विभाग, महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से संबंधित पक्ष शामिल हैं।

परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति


Top Post Ad

Bottom Post Ad