Type Here to Get Search Results !

इस जिले में कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल आज बंद, कक्षा 6 से 12 तक सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

Sir Ji Ki Pathshala

Varanasi School News: मौसम और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए वाराणसी में 9 सितंबर को कक्षा 1 से 5 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं कक्षा 6 से 12 तक के विद्यालय पूर्व निर्धारित समय के अनुसार संचालित होंगे।

वाराणसी: जिले में मौसम संबंधी परिस्थितियों और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी वाराणसी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार 9 सितंबर 2026 को प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक संचालित सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों तथा बोर्ड के विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

वहीं कक्षा 6 से 12 तक के विद्यालयों का संचालन सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा।

कक्षा 1 से 5 के शिक्षकों को विद्यालय पहुंचना होगा

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश की अवधि में कक्षा 1 से 5 तक के परिषदीय विद्यालयों के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी अपने-अपने विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।

इस दौरान उन्हें विभागीय कार्यों का संपादन सुनिश्चित करना होगा। आदेश में विशेष रूप से आईडी, डीबीटी, यू-डायस एवं अन्य विभागीय कार्यों को पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Holiday Update


Top Post Ad

Bottom Post Ad