जिन अभ्यर्थियों का UPTET रिजल्ट Reject दिख रहा है, वे अपनी समस्या से संबंधित आवेदन पत्र भरकर आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई ई-मेल आईडी पर भेज सकते हैं। आवेदन के साथ UPTET Admit Card, रिजल्ट की कॉपी और आधार कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेजों को PDF फॉर्मेट में संलग्न करना होगा।
सभी दस्तावेजों को स्पष्ट रूप से PDF बनाकर upessc.prayagraj@gmail.com पर भेजा जा सकता है। इसके बाद अभ्यर्थियों के प्राप्त आवेदनों और संबंधित मामलों पर नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।
इस प्रकार अभ्यर्थी घर बैठे ई-मेल के माध्यम से अपना आवेदन भेज सकते हैं, जिसके लिए केवल आवेदन जमा करने हेतु आयोग कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म