Type Here to Get Search Results !

भारी बारिश के चलते इन जिलों में 3 सितम्बर को स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किए आदेश

Sir Ji Ki Pathshala

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग ने अलग-अलग आदेश जारी किए हैं।

बलिया में 3 सितंबर को अवकाश

बलिया के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अत्यधिक वर्षा की संभावना और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 3 सितंबर 2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और अन्य बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा।

फर्रुखाबाद में दो दिन स्कूल बंद

फर्रुखाबाद प्रशासन ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए 2 और 3 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों और उच्च शिक्षा से जुड़े संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। आदेश में सभी प्रधानाचार्यों और विद्यालय प्रबंधनों को निर्देश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

सोनभद्र में भी स्कूलों की छुट्टी

सोनभद्र में भारी बारिश और अत्यधिक जलभराव की स्थिति को देखते हुए 3 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है।





Ads Area