Type Here to Get Search Results !

UPSSSC लेखपाल मुख्य परीक्षा कटऑफ जारी, देखें श्रेणीवार कटऑफ अंक

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2025, लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/01 के तहत आयोजित लिखित परीक्षा के आधार पर अर्हता/अभिलेख परीक्षण के लिए श्रेणीवार कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं।

अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 58.75 अंक

आयोग की ओर से जारी कटऑफ के अनुसार अनारक्षित वर्ग के लिए 58.75 अंक कटऑफ रहा है। वहीं अनुसूचित जाति के लिए 51.25, अनुसूचित जनजाति के लिए 44.00, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 55.75 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 55.25 अंक कटऑफ निर्धारित किया गया है।

श्रेणी कटऑफ अंक
अनारक्षित 58.75
अनुसूचित जाति 51.25
अनुसूचित जनजाति 44.00
अन्य पिछड़ा वर्ग 55.75
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 55.25

क्षैतिज आरक्षण में भी जारी कटऑफ

क्षैतिज आरक्षण के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों के लिए 34.25 अंक, महिला वर्ग के लिए 49.25 अंक और सैन्य कृतियों/भूतपूर्व सैनिक के लिए 30.50 अंक कटऑफ निर्धारित किया गया है।

दिव्यांगजन श्रेणी में एचएच के लिए 30.75, ओए के लिए 43.25 और ओएल के लिए 47.50 अंक कटऑफ है। वहीं एलसी, डीडब्ल्यू, एएवी और एमडी श्रेणियों में उपलब्धता की सीमा तक अभ्यर्थियों को चिन्हित किए जाने की जानकारी दी गई है।

UPSSSC लेखपाल कटऑफ 2025


Top Post Ad

Bottom Post Ad