लखनऊ। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के तहत लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा और परीक्षा स्थलों पर जलभराव को देखते हुए 14 सितंबर 2026 से प्रस्तावित PET को स्थगित किया गया है।
नई तारीख की सूचना बाद में
PET की नई तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। बोर्ड की वेबसाइट पर विज्ञप्ति/सूचना के माध्यम से अभ्यर्थियों को नई तिथियों की जानकारी दी जाएगी। नई तिथियां जारी होने के बाद अभ्यर्थी उसी के अनुसार अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आगे की महत्वपूर्ण सूचनाओं और निर्देशों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से संबंधित सभी सूचनाएं वेबसाइट के माध्यम से ही जारी की जाएंगी।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म