Type Here to Get Search Results !

UPSSSC ने जारी किया कनिष्ठ सहायक एवं लिपिक भर्ती का अंतिम कट-ऑफ अंक, जानें वर्गवार अंतिम चयन अंक

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ, 09 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सम्मिलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर-III मुख्य परीक्षा के तहत विभिन्न पदों के अंतिम चयन से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग ने लिखित परीक्षा एवं टंकण परीक्षा के आधार पर पात्रता/अभिलेख परीक्षण के बाद अंतिम चयन के लिए वर्गवार और क्षैतिज आरक्षणवार कटऑफ अंक जारी किए हैं।

आयोग की ओर से जारी सूचना विज्ञापन संख्या-08-परीक्षा/2024 से संबंधित है। इसमें अंतिम चयनित अभ्यर्थी के प्राप्तांक और उनकी जन्मतिथि के आधार पर विभिन्न श्रेणियों की अंतिम स्थिति बताई गई है।

अनारक्षित वर्ग का कटऑफ सबसे अधिक

जारी आंकड़ों के अनुसार अनारक्षित (UR) वर्ग में अंतिम चयनित अभ्यर्थी के प्राप्तांक 65.75 अंक रहे। वहीं अंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 अगस्त 1999 दर्ज की गई है।

अनुसूचित जाति (SC) वर्ग में अंतिम चयनित अभ्यर्थी के 54.00 अंक रहे, जबकि अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग का कटऑफ 39.25 अंक रहा।

इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए अंतिम चयनित अभ्यर्थी के 64.00 अंक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 62.25 अंक दर्ज किए गए हैं।

वर्गवार कटऑफ

श्रेणी अंतिम चयनित अभ्यर्थी के प्राप्तांक जन्मतिथि
अनारक्षित 65.75 01.08.1999
अनुसूचित जाति 54.00 01.07.1998
अनुसूचित जनजाति 39.25 15.01.1992
अन्य पिछड़ा वर्ग 64.00 28.01.1999
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 62.25 14.03.1996

क्षैतिज आरक्षण का भी कटऑफ जारी

आयोग ने क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत भी अंतिम चयनित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और जन्मतिथि की जानकारी दी है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित श्रेणी में कटऑफ 39.25 अंक, जबकि महिला श्रेणी में 57.75 अंक दर्ज किए गए हैं। भूतपूर्व सैनिक श्रेणी का कटऑफ 16.25 अंक रहा।

कुशल खिलाड़ी श्रेणी में कोई अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी गई है।

दिव्यांगजन श्रेणी में अलग-अलग उपश्रेणियों के लिए भी कटऑफ जारी किया गया है। B.L.V. के लिए 40.75 अंक, D.H.H. के लिए 28.00 अंक, Dw के लिए 44.00 अंक, जबकि CP, Dw, AAV, LC, OL, OA, BL श्रेणी के लिए 57.25 अंक निर्धारित हुए हैं। MD श्रेणी में कटऑफ 17.25 अंक रहा।

UPSSSC Junior Assistant Cut Off




Top Post Ad

Bottom Post Ad