प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती-2022 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विज्ञापन संख्या 01/2022 के तहत 13 विषयों में 2425 पदों के सापेक्ष 2373 चयनित अभ्यर्थियों का संस्थान आवंटन जारी कर दिया गया है।
आयोग के अनुसार कला, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, उर्दू, शारीरिक शिक्षा, कृषि, संगीत गायन, संगीत वादन, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान और वाणिज्य विषयों के चयनित अभ्यर्थियों का आवंटन किया गया है।
वहीं शेष 52 अभ्यर्थियों का संस्थान आवंटन फिलहाल जारी नहीं किया गया है। इनके वांछित अभिलेख अथवा अर्हता संबंधी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण बाद में पृथक रूप से संस्था आवंटन जारी किया जाएगा।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म