Type Here to Get Search Results !

शासन ने मान्यता प्राप्त शिक्षक-कर्मचारी संघों का विवरण मांगा, 7 दिन में जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों के मान्यता प्राप्त संघों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मांगी है। इस संबंध में शासन की ओर से माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्धारित प्रारूप में विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित विभागों को सात दिन के भीतर मान्यता प्राप्त संघों का पूरा विवरण शासन को भेजना होगा। मांगी गई जानकारी में संघ का नाम, मान्यता प्राप्ति या नवीनीकरण की तिथि, निर्वाचित अध्यक्ष के नाम और पदभार ग्रहण करने की तिथि, निर्वाचित महासचिव अथवा सचिव के नाम और पदभार ग्रहण करने की तिथि के साथ अंतिम निर्वाचन की तिथि शामिल है।

शासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित प्रारूप में सभी आवश्यक सूचनाएं समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराई जाएं। यह जानकारी बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े मान्यता प्राप्त शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी संगठनों के संबंध में मांगी गई है।

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद



Ads Area