Type Here to Get Search Results !

UP Special TET 2026: शासनादेश जारी, जानें कौन-कौन शिक्षक होंगे पात्र?

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ, 09 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश में Special TET 2026 को लेकर बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव की ओर से महत्वपूर्ण शासनादेश जारी किया गया है। शासन ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आयोजित होने वाली विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET) को लेकर पात्र शिक्षकों और आवेदन प्रक्रिया के संबंध में स्थिति स्पष्ट कर दी है।

UP Special TET 2026 शासनादेश

शासनादेश के अनुसार यह परीक्षा प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) पर कार्यरत संबंधित शिक्षकों के लिए आयोजित की जाएगी। विभाग ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पात्र शिक्षकों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

Special TET 2026 में कौन-कौन होंगे पात्र?

शासनादेश में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए पात्र विद्यालयों एवं शिक्षकों की श्रेणियां अलग-अलग स्पष्ट की गई हैं।

प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5)

प्राथमिक स्तर पर निम्न श्रेणी के विद्यालयों में कार्यरत स्पेशल एजुकेटर्स परीक्षा के दायरे में होंगे—

  1. उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालय।
  2. स्थानीय निकाय एवं ऐसे विद्यालय जिन्हें राज्य सरकार/बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा समय-समय पर मान्यता या संबद्धता प्रदान की गई है।
  3. राज्य सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालय।
  4. स्पेशल एजुकेटर्स (कक्षा 1 से 5)

उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8)

उच्च प्राथमिक स्तर पर भी संबंधित विद्यालयों एवं स्पेशल एजुकेटर्स को परीक्षा के लिए पात्र बताया गया है—

  1. उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालय।
  2. स्थानीय निकाय एवं ऐसे विद्यालय जिन्हें राज्य सरकार/बेसिक शिक्षा परिषद/माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा समय-समय पर संचालन के लिए मान्यता या संबद्धता प्रदान की गई है।
  3. राज्य सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालय।
  4. स्पेशल एजुकेटर्स (कक्षा 6 से 8)

पहले से TET या CTET पास शिक्षकों को नहीं देनी होगी परीक्षा

शासनादेश में एक महत्वपूर्ण बात स्पष्ट की गई है। जिन अध्यापकों ने पूर्व में TET या CTET परीक्षा उत्तीर्ण कर रखी है, उनके लिए Special TET दोबारा उत्तीर्ण करना आवश्यक/अनिवार्य नहीं है।

वहीं, जिन संबंधित शिक्षकों ने अभी तक TET या CTET उत्तीर्ण नहीं किया है, उन्हें Special TET 2026 के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीकरण कर आवेदन करने और परीक्षा में शामिल होने की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।

इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से सभी संबंधित शिक्षकों को सूचित करने को कहा गया है।

Special TET 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां

शासनादेश में परीक्षा से संबंधित प्रमुख तिथियां भी दी गई हैं—

प्रक्रिया तिथि
विज्ञापन प्रकाशन 03 सितंबर 2026
ऑनलाइन पंजीकरण (O.T.R.)/आवेदन प्रारंभ 05 सितंबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 08 अक्टूबर 2026
Special TET परीक्षा 03 नवंबर 2026

शिक्षा सेवा चयन आयोग को भी भेजी गई सूचना

अपर मुख्य सचिव की ओर से जारी पत्र की प्रतिलिपि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज को भी सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

Special TET 2026 को लेकर जारी इस शासनादेश से प्रदेश के परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं अन्य संबंधित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। खास तौर पर पहले से TET/CTET उत्तीर्ण शिक्षकों को दोबारा पात्रता परीक्षा देने की बाध्यता से राहत दी गई है।

नोट: Special TET में आवेदन करने से पहले शिक्षक आधिकारिक विज्ञापन में अपनी श्रेणी, स्तर और अन्य निर्धारित पात्रता शर्तों की पुष्टि अवश्य करें।

UP Special TET 2026 G.O.



Top Post Ad

Bottom Post Ad