Type Here to Get Search Results !

उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 20 सितंबर को आयोजित मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा का निरीक्षण कराए जाने के सम्बन्ध में

Sir Ji Ki Pathshala

उल्लास ‘नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ के अंतर्गत 20 सितंबर 2026 को जनपदों में प्रथम मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की जाएगी। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश की ओर से इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा का आयोजन रविवार, 20 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा।

उल्लास–नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 15 वर्ष से अधिक आयु के अध्ययनरत असाक्षरों को साक्षरता परीक्षा में प्रतिभाग कराया जाएगा। इस मूल्यांकन के माध्यम से प्रतिभागियों की मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता संबंधी दक्षताओं का आकलन किया जाएगा।

परीक्षा को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्धारित साक्षरता परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण कराया जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत संबंधित अधिकारियों, मंडलीय समन्वयक, जिला समन्वयक एवं ब्लॉक समन्वयक की ड्यूटी लगाई जाएगी।

20 सितंबर 2026 को सभी जनपदों में साक्षरता केंद्रों के निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण का कार्य सुनिश्चित किए जाने के सम्बन्ध में निर्देश जारी किए गए हैं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। संबंधित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए परीक्षा को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराना होगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि 11 अगस्त 2026 को जारी निर्देशों के अनुपालन में 20 सितंबर 2026 की परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराया जाए और परीक्षा में शामिल होने वाले प्रतिभागियों की संख्या उपलब्ध कराई जाए।

उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम


Top Post Ad

Bottom Post Ad