Type Here to Get Search Results !

शिक्षामित्रों के स्थानांतरण/समायोजन को लेकर सूचना तत्काल उपलब्ध कराने के आदेश

Sir Ji Ki Pathshala

चंदौली। उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के स्थानांतरण/समायोजन की प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर विभागीय स्तर पर कार्रवाई तेज होती दिखाई दे रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, चंदौली की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया गया है।

शिक्षा मित्रों के स्थानांतरण/समायोजन के संबंध में विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के पत्र तथा शासनादेश के क्रम में पूर्व में आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। इसी क्रम में कार्यालय द्वारा 18 दिसंबर 2025 को निर्धारित प्रारूप पर शिक्षा मित्रों के स्थानांतरण/समायोजन से संबंधित सूचना हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी में उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया था।

शिक्षा मित्र स्थानांतरण समायोजन 2026





Top Post Ad

Bottom Post Ad