Type Here to Get Search Results !

यूपी के 1129 पीएमश्री स्कूलों में होगा अपना बैंड और यूनिफॉर्म, 5.64 करोड़ का बजट जारी

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पीएमश्री स्कूलों को अब नई पहचान देने की तैयारी है। प्रदेश के पीएमश्री स्कूलों का अपना स्कूल बैंड होगा और इनकी अलग यूनिफॉर्म भी तैयार की जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से बजट जारी कर दिया गया है।

प्रदेश के कुल 1129 उच्च प्राथमिक और कंपोजिट पीएमश्री स्कूलों को स्कूल बैंड और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए 5.64 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। इस बजट से विद्यालयों में आवश्यक सामग्री की खरीद की जाएगी।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी के अनुसार स्कूल बैंड और यूनिफॉर्म का इस्तेमाल विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में किया जाएगा। विद्यार्थी प्रार्थना सभा, राष्ट्रीय पर्व, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद गतिविधियों के दौरान बैंड व निर्धारित यूनिफॉर्म का प्रयोग करेंगे।

इस पहल का उद्देश्य पीएमश्री स्कूलों को बेहतर सुविधाओं और अलग पहचान के साथ विकसित करना है। स्कूल बैंड के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।

Top Post Ad

Bottom Post Ad