Type Here to Get Search Results !

बेसिक शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 11 सितंबर तक iGOT पोर्टल पर पूरे करने होंगे 2 कोर्स

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत कर्मचारियों की ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से जारी पत्र में प्रदेश के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिशन कर्मयोगी के तहत दो कोर्स अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

शासन के अनुसार प्रदेश के विभिन्न विभागों में मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत अब तक 19,13,051 कर्मचारी ऑनबोर्ड किए जा चुके हैं। इनमें 18,50,835 एक्टिव यूजर्स और 62,212 इनएक्टिव यूजर्स हैं। इन कर्मचारियों की ओर से अब तक कुल 2,83,97,079 कोर्स पूरे किए जा चुके हैं।

शासन ने पाया है कि अभी भी बड़ी संख्या में कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्होंने मिशन कर्मयोगी के तहत एक भी कोर्स पूरा नहीं किया है। इसी को देखते हुए सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे 11 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे तक दो कोर्स पूरे करना सुनिश्चित करें।

निर्देश में यह भी कहा गया है कि निर्धारित समयावधि में विभाग स्तर पर कोई अन्य बैठक आदि आयोजित न की जाए, ताकि अधिकारी और कर्मचारी मिशन कर्मयोगी के दोनों कोर्स पूरे करने पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

इसके साथ ही शासन ने सभी विभागों से 11 सितंबर 2026 तक पूर्ण किए गए कोर्स की संख्या की जानकारी मांगी है। विभागों को निर्धारित प्रारूप में विभाग का नाम, ऑनबोर्डेड कर्मचारियों की संख्या और 11 सितंबर तक पूर्ण किए गए कोर्स की संख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

iGot Mission Karmayogi



Top Post Ad

Bottom Post Ad