Type Here to Get Search Results !

बच्चों को आपदा से बचाव के लिए जागरूक करेगी ‘लिटिल चाणक्य आपदा मित्र’ कॉमिक श्रृंखला

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ/उत्तर प्रदेश। बच्चों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता, तैयारी और सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए ‘Little Chanakya Aapda Mitra’ कॉमिक श्रृंखला का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बेसिक शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के राहत आयुक्त एवं अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. हरीशचंद्र भास्कर प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय और डायमंड मैगज़ीन्स प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से यह कॉमिक श्रृंखला तैयार की गई है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान सावधानी, तैयारी, बचाव और सुरक्षित व्यवहार के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी देना है। कॉमिक माध्यम से बच्चों तक आपदा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश आसानी से पहुंचाए जा सकेंगे।

प्राधिकरण ने संबंधित विभागों और अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे इस कॉमिक श्रृंखला का विद्यालयों और अन्य संबंधित माध्यमों से प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक बच्चे आपदा के समय सही कदम उठाने और सुरक्षित रहने के प्रति जागरूक हो सकें।

बच्चों को मिलेगा रोचक तरीके से आपदा प्रबंधन का ज्ञान

‘लिटिल चाणक्य आपदा मित्र’ कॉमिक श्रृंखला बच्चों के लिए आपदा प्रबंधन की जानकारी को रोचक और समझने योग्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। इसके माध्यम से बच्चों में बचपन से ही आपदा के प्रति सतर्कता और जिम्मेदार व्यवहार विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।






Ads Area