लखीमपुर खीरी: जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश, जलभराव एवं अतिवृष्टि की स्थिति को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखीमपुर खीरी द्वारा स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
07 सितंबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, 08 सितंबर 2026 को जनपद के कक्षा नर्सरी से 8 तक के विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
इन विद्यालयों पर लागू होगा आदेश
अवकाश का आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड से संचालित हिंदी/अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों पर लागू होगा।
आदेश में अत्यधिक वर्षा, जलभराव एवं अतिवृष्टि की स्थिति/संभावना को अवकाश घोषित करने का कारण बताया गया है।
शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए निर्देश
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश के बावजूद सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित होकर आईडी, डीबीटी, यू-डायस एवं अन्य विभागीय कार्यों को संपादित करेंगे।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म