Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

भारी बारिश के चलते यूपी के इन तीन जिलों में आज 27 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक स्कूल बंद, देखें आदेश

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए कई जिलों में विद्यालयों के संचालन को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किए गए हैं। चंदौली, महोबा और सुल्तानपुर जिलों में प्रशासन के निर्देश पर 27 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य बाधित/अवकाश घोषित किया गया है।

चंदौली में कक्षा 1 से 8 तक स्कूलों में शैक्षणिक कार्य बाधित

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, चंदौली की ओर से 25 अगस्त 2026 को जारी कार्यालय आदेश में बताया गया है कि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा अति भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव और संपर्क मार्गों पर फिसलन की स्थिति को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।

जिलाधिकारी चंदौली की अनुमति के क्रम में 27 अगस्त 2026 को जनपद के समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक संचालित विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य बाधित रहेगा।

हालांकि आदेश में विद्यालय स्टाफ को विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय एवं ऑनलाइन कार्यों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

महोबा में भी 27 अगस्त को स्कूलों में अवकाश

महोबा जिले में भी अत्यधिक वर्षा की संभावना और स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर 27 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोबा की ओर से जारी कार्यालय ज्ञाप में बताया गया है कि जनपद में संचालित बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन परिषदीय, मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक 27 अगस्त को अवकाश रहेगा।

संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सुल्तानपुर में नर्सरी से कक्षा 8 तक स्कूल बंद

सुल्तानपुर में भी लगातार बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में 27 अगस्त 2026 को विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सुल्तानपुर द्वारा 26 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय, मान्यता प्राप्त, अशासकीय सहायता प्राप्त तथा अन्य बोर्ड से संचालित नर्सरी/कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में 27 अगस्त को अवकाश रहेगा।

हालांकि ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर पहले से चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण का संचालन निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेगा।

Holiday Update




Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT