महानिदेशक स्कूल शिक्षा, उ०प्र० ने सभी अधिकारियों और शिक्षकों को दिए अधिकतम सहभागिता के निर्देश
उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा और प्री-प्राइमरी शिक्षा की नींव को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज, 4 अगस्त 2026 (मंगलवार) को एक महत्वपूर्ण 'बालवाटिका वेबिनार' का आयोजन किया जा रहा है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश ने प्रदेश के समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को इस ऑनलाइन सत्र में सभी संबंधित कर्मचारियों और शिक्षकों की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
वेबिनार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
इस वेबिनार का मुख्य उद्देश्य बालवाटिका के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी योजनाओं को धरातल पर उतारना है।
- कार्यक्रम का विषय: इकाई–1 की पुनरावृत्ति एवं इकाई–2 का प्रभावी क्रियान्वयन
- दिनांक: 04 अगस्त 2026 (मंगलवार)
- समय: दोपहर 12:00 बजे से
- प्रसारण का माध्यम: यूट्यूब लाइव (YouTube Live)
YouTube Live Link: https://www.youtube.com/live/wA3QTQBouu4
इन पदाधिकारियों की सहभागिता है अनिवार्य
शिक्षा विभाग और बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम में निम्नलिखित पदाधिकारियों एवं शिक्षकों का जुड़ना अनिवार्य किया गया है:
- डाइट मेंटर (DCT) एवं डीसी निपुण (DC NIPUN)
- एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (ARPs) एवं स्टेट रिसोर्स ग्रुप (SRGs)
- खंड शिक्षा अधिकारी (BEOs)
- बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPOs) एवं आंगनवाड़ी सुपरवाइजर
- शिक्षक संकुल एवं प्री-प्राइमरी नोडल टीचर्स
- ईसीसीई एजुकेटर्स (ECCE Educators) एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री
सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश
महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बालवाटिका के अंतर्गत 'इकाई 1' के रिवीज़न और 'इकाई 2' के सफल क्रियान्वयन के लिए यह वेबिनार अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः सभी जनपद इस कार्यक्रम को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। सभी बीएसए (BSA) को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे निर्धारित समय पर दिए गए यूट्यूब लिंक के माध्यम से शत-प्रतिशत लक्षित प्रतिभागियों का जुड़ना सुनिश्चित कराएं।


