Type Here to Get Search Results !

समग्र शिक्षा के अंतर्गत TLM निर्माण और क्रय हेतु दिशा-निर्देश जारी, प्रति शिक्षक संकुल 3000 स्वीकृत

Sir Ji Ki Pathshala

समग्र शिक्षा के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रभावी कक्षा शिक्षण हेतु शिक्षक संकुल द्वारा शिक्षण अधिगम सामग्री (TLM) के निर्माण और क्रय के संबंध में महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

​शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा Provision for CRC मद में प्रति सीआरसी (CRC) के लिए ₹15,000/- अर्थात प्रत्येक शिक्षक संकुल के लिए ₹3,000/- की दर से टीएलएम हेतु धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत कुल ₹1237.35 लाख (बारह करोड़ सैंतीस लाख पैंतीस हजार मात्र) की लिमिट जारी की जाएगी।

​प्रमुख दिशा-निर्देश और नियम:

  • धनराशि का उपयोग: जनपदों को प्रति सीआरसी ₹15,000/- की दर से मिलने वाली राशि का उपयोग शिक्षक संकुल द्वारा विद्यालयों व संकुल बैठकों के प्रयोगार्थ टीएलएम के निर्माण और प्रस्तुतीकरण के लिए किया जाएगा।
  • सामग्री क्रय: प्रेषित धनराशि से विभिन्न रंगों के चार्ट पेपर, कार्डशीट, मानचित्र आदि सामग्री क्रय की जा सकती है। प्राथमिक विद्यालयों को टीएलएम हेतु प्रेषित धनराशि से निर्मित टीएलएम एवं शिक्षक संकुल विद्यालयों के लिए प्रेषित राशि से निर्मित टीएलएम में पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।
  • टीएलएम के मानक:
    • ​यह सीखने-सिखाने के उद्देश्यों से जुड़े हों, उपयोग व रखरखाव में आसान हों और बच्चों को सीखने के विविध अवसर प्रदान करें (Usability)।
    • ​कम लागत अथवा बिना लागत के हों तथा टिकाऊ और हानि रहित हों (Sustainability)।
    • ​स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध हों (Availability)।
    • ​यह केवल प्रस्तावना के लिए न हो, अपितु लर्निंग आउटकम और पाठ्य बिंदुओं से रेखांकित हो।

​इन वस्तुओं के क्रय पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध:

​टीएलएम निर्माण और क्रय हेतु दी जाने वाली राशि का उपयोग किसी भी दशा में निम्नलिखित वस्तुओं को खरीदने के लिए नहीं किया जाएगा:

  • ​सामान्य स्टेशनरी के सामान (चौक, डस्टर, पेन, पेन स्टैंड, कॉपी, किताब, परीक्षा कॉपियां आदि)।
  • ​डस्टबिन, झाड़ू, डस्टपैन आदि सफाई संबंधी सामग्री।
  • ​सजावट या साज-सज्जा के सामान।
  • ​व्यक्तिगत उपयोग या शिक्षण से इतर प्रयोग की सामग्री (पेन, डायरी, घड़ी, मेजपोश, रुमाल, पर्दा, तौलिया, घड़ी आदि)।
  • ​कप, ट्रे, गिलास, थाली, जग आदि किसी भी प्रकार के बर्तन।
  • ​फर्स्ट एड बॉक्स, हैंडवॉश, साबुन, साउंड सिस्टम, वाद्य यंत्र, झंडे, ताला, चाकू आदि।
  • ​शिक्षक संकुल बैठक की व्यवस्था, जलपान आदि हेतु।
शिक्षक संकुल टीएलएम (TLM) निर्माण के लिए दिशा-निर्देश जारी