Type Here to Get Search Results !

शिक्षकों के एरियर भुगतान को लेकर यूटा का अल्टीमेटम, 15 दिनों में समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

Sir Ji Ki Pathshala 0

फर्रुखाबाद। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ने शिक्षकों के लंबित एरियर भुगतान को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूटा के जिलाध्यक्ष पंकज भदौरिया ने प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संजय कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि 10 से 15 दिनों के भीतर शिक्षकों के बकाया एरियर का भुगतान नहीं किया गया, तो संगठन आंदोलन करेगा और आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय का भी रुख करेगा।

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि लगभग छह वर्ष बीत जाने के बाद भी कई शिक्षकों को उनके शुरुआती कार्यकाल का एरियर नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले के करीब 250 से 300 शिक्षकों का एरियर लंबित है, जिससे शिक्षक लगातार परेशान हैं।

यूटा ने यह भी आरोप लगाया कि विभाग की ओर से एरियर भुगतान में लगातार टालमटोल की जा रही है। संगठन का कहना है कि हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर शिक्षकों को कार्यालयों के चक्कर लगवाए जाते हैं, जबकि समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि विभाग द्वारा उच्च अधिकारियों को सही स्थिति से अवगत नहीं कराया जा रहा है। साथ ही कुछ चुनिंदा शिक्षकों को विशेष महत्व देकर अन्य शिक्षकों का शोषण किए जाने की बात भी कही गई है।

यूटा ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर लंबित एरियर का भुगतान नहीं हुआ, तो मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी। इसके अलावा उच्च न्यायालय में रिट याचिका दाखिल करने तथा चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की भी चेतावनी दी गई है।

ज्ञापन के साथ संगठन ने उन शिक्षकों की सूची भी सौंपी है, जिनका एरियर लंबे समय से लंबित है। इस दौरान रामकिशोर सिंह, अमित श्रीवास्तव, शिवनारायण भदौरिया और नीरज यादव सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

शिक्षकों के एरियर भुगतान को लेकर यूटा का ज्ञापन

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad