Type Here to Get Search Results !

विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) बैठक रजिस्टर: अप्रैल 2026 – एजेंडा और कार्यवाही का पूरा प्रारूप यहाँ देखें

Sir Ji Ki Pathshala 0

UP Primary School SMC Register Format: April 2026 (एजेंडा व कार्यवाही)

बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों में प्रत्येक माह के पहले बुधवार को विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) की बैठक आयोजित की जाती है। बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को आयोजित होने वाली विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) की मासिक बैठक इस बार नए शिक्षा सत्र के प्रथम दिन ही आयोजित की जा रही है।

Text "SMC Register Format April 2026 Sir Ji Ki Paathshala"

यदि आप शिक्षक या प्रधानाध्यापक हैं, तो यहाँ 'सर जी की पाठशाला' आपके लिए नवीन सत्र 2026-27 के माह अप्रैल 2026 के एजेंडा और कार्यवाही रजिस्टर का पूरा प्रारूप प्रस्तुत कर रहा है।

भाग 1: बैठक का एजेंडा (सूचना)

​बैठक की शुरुआत एजेंडा जारी करने से होती है। आप अपने रजिस्टर के बायीं ओर के पृष्ठ पर इसे इस प्रकार लिख सकते हैं:

सेवा में,

अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्यगण, ग्राम प्रधान एवं अभिभावकगण,

विद्यालय प्रबंध समिति, प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय [विद्यालय का नाम]

विषय: SMC मासिक बैठक (अप्रैल 2026) के आयोजन के संबंध में।

​महोदय/महोदया,

आपको सादर अवगत कराना है कि दिनांक 01.04.2026 (बुधवार) को अपराह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक विद्यालय प्रांगण में SMC की मासिक बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है।

बैठक के मुख्य चर्चा बिंदु (एजेंडा):

    1. कक्षा 5/8 के बच्चों के विदाई समारोह के सम्बन्ध में ।
    2. स्कूल चलो अभियान रैली एवं विद्यालय के समय परिवर्तन पर चर्चा
    3. नवीन नामांकन पर चर्चा
    4. पुस्तक वितरण पर चर्चा
    5. बच्चों के यूनिफॉर्म पर चर्चा
    6. डीबीटी पर चर्चा
    7. विद्यालय के भौतिक परिवेश पर चर्चा
    8. अपार आईडी पर चर्चा
    9. PFMS के तहत कम्पोजिट ग्रांट सहित अन्य मदों के उपभोग पर चर्चा
    10. बच्चों की कॉपियों पर चर्चा
    11. बच्चों के गृह कार्य पर चर्चा

(सूचना का माध्यम: मोबाइल, छात्र/छात्रा, एवं व्यक्तिगत संपर्क द्वारा)

भाग 2: बैठक की कार्य वाही (Minutes of SMC Meeting)

​बैठक संपन्न होने के बाद रजिस्टर के दायीं ओर के पृष्ठ पर निम्नलिखित कार्यवाही अंकित करें:

कक्षा 5/8 के बच्चों के विदाई समारोह के सम्बन्ध में 

इस वर्ष विद्यालय से निकलने वाले बच्चों को रिपोर्ट कार्ड व टीसी देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ विद्यालय से विदा किया गया और कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रहे किसी भी विद्यालय में नामांकन अनिवार्य रूप से हो इस पर विस्तार से चर्चा की गयी।

स्कूल चलो अभियान रैली पर चर्चा

नया सत्र 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है विद्यालय संचालन का समय सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक रहेगा। सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय में नवीन नामांकन होना है बाल वाटिका से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों का नामांकन होना है 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रहे इसलिए स्कूल चलो अभियान रैली निकालकर नवीन नामांकन के लिए जागरूकता लाकर स्कूल के बच्चों की रुचि विकसित कर अभिभावकों को जागरूक करना है और शिक्षा के महत्व को बताना है। गली-गली गांव-गांव स्कूल चलो अभियान रैली का प्रचार प्रसार किया जाए इस संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

​नवीन नामांकन पर चर्चा 

वर्तमान सत्र 2026-27 में नवीन नामांकन हेतु कक्षा एक में प्रवेश हेतु समय सीमा निर्धारित कर दी गयी है अब 6 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके बच्चों को ही प्रवेश मिलेगा 31 जुलाई तक 6 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले बच्चों का प्रवेश लिया जावेगा इस नियम के तहत जिन बच्चों की उम्र 1 अप्रैल तक 5 वर्ष 8 माह पूरे हो चुके हैं उनका प्रवेश हो सकेगा। विद्यालयों में बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन हो कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रहे स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली अतिशीघ्र निकाली जाएगी जिसकी सूचना 3 दिन पहले दी जाएगी। जिसमें सभी लोगों की सहभागिता अनिवार्य है इस पर बैठक में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

​पुस्तक वितरण पर चर्चा 

आज की बैठक में सचिव/प्रधानाध्यापक के माध्यम से सभी अभिभावकों को अवगत कराया गया है कि सत्र 2026-27 के लिए विभाग के द्वारा इस वर्ष भी पुस्तकें विद्यालय में समय पर वितरण की जाएंगी अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में ही सभी बच्चों को शत प्रतिशत पुस्तकों का वितरण कर दिया जाएगा।

​बच्चों के यूनिफॉर्म पर चर्चा

नवीन सत्र के शुरुआती समय में ही बच्चों को यूनिफॉर्म दे दिए जाएं ताकि बच्चे नई पुस्तकों के साथ और यूनिफॉर्म में बच्चे समय से स्कूल आएं। डीबीटी के तहत सभी बच्चों को अप्रैल में ही 1200 की धनराशि प्राप्त हो जाएगी इसलिए समस्त अभिभावकों से आग्रह किया गया कि अपने बच्चों के लिए जूते मोजे बैग यूनिफॉर्म आदि बच्चों को लेकर दे दें।

​डीबीटी पर चर्चा 

पिछले सत्र की भांति इस सत्र में भी बच्चों को डीबीटी के तहत 1200 की धनराशि आप समस्त अभिभावकों के खातों में आनी है जिन अभिभावकों के आधार कार्ड खातों में लगे हुए हैं वह खाते बैंक में सीडेड होना अनिवार्य है। कोई भी खाता बंद नहीं होना चाहिए वह आधार से जुड़ा होना चाहिए ताकि विभाग के द्वारा 1200 धनराशि जारी की जाएगी वह आपके खातों में आ सके इसलिए खातों की समय-समय पर केवाईसी करवाते रहें और खाते एक्टिव मोड में रखें।

विद्यालय के भौतिक परिवेश पर चर्चा

अप्रैल माह में विद्यालय की साफ़ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए और विद्यालय में लघु मरम्मत का कार्य, रंगाई, पुताई पेंटिंग के कार्य को प्रथम वरीयता से करा लिया गया है। शासन की मंशा के अनुरूप विद्यालय को सजाया संवारा जा रहा है ताकि विद्यालय में आने वाले बच्चों की रुचि विकसित हो सके।

​अपार आईडी पर चर्चा 

विद्यालय में बच्चों की शत प्रतिशत अपार आईडी बन चुकी है, जिन बच्चों की अपार आईडी नहीं बनी है या तो उनके आधार कार्ड अपडेट नहीं है या आधार कार्ड बने नहीं हैं जिन बच्चों के आधार कार्ड बने नहीं हैं उनके जन्म प्रमाण पत्र अति शीघ्र बनवा लें ताकि आधार कार्ड बन सके और बच्चों की शत प्रतिशत अपार आईडी बन सके।

​कम्पोजिट ग्रांट सहित अन्य मदों के उपभोग पर चर्चा 

सत्र 2025-26 में कम्पोजिट ग्रांट की धनराशि विद्यालय के SMC खाते में कम्पोजिट ग्रांट एवं अन्य मदों सहित ................ रू० प्राप्त हुए हैं। पिछली बैठक में सचिव/प्रधानाध्यापक एवं एसएमसी सदस्यों के द्वारा बैठक में विचार विमर्श कर आम सहमति के उपरांत विद्यालय के वार्षिक आवश्यक कार्यों को चिन्हित कर कार्य योजना/प्रस्ताव तैयार कर बैठक में अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया जा चुका है और जिन वेंडरों के खातों में धनराशि PFMS के तहत ट्रांसफर की गयी है, उन वस्तुओं को क्रय कर विद्यालय के आवश्यक कार्यों में उपभोग हेतु कार्य लिया गया है। अति शीघ्र उपभोग को अगली बैठक में प्रस्तुत किया जायेगा और इसको विद्यालय की दीवार पर पेंट भी करा दिया जायेगा।

​बच्चों की कॉपियों पर चर्चा

1 अप्रैल 2026 से नए सत्र का आगाज हो चुका है, सभी अभिभावकों को अवगत कराया जाता है कि सत्र के प्रारंभ में ही बच्चों को पुस्तकें समय से विभाग से मिल जाती हैं लेकिन अभिभावक ज्यादातर बच्चों के लिए समय से कॉपियां लेकर नहीं देते हैं जिससे उनका कोर्स समय से पूरा होने में समस्या आती है, इसलिए सभी अभिभावकों से निवेदन किया जाता है कि अपने बच्चों के लिए प्रत्येक विषय के लिए अलग अलग कॉपियां खरीद कर दे दें ताकि समय से बच्चों का पाठ्यक्रम भी पूरा होता रहे।

बच्चों के गृह कार्य पर चर्चा 

सभी बच्चों को विद्यालय से होमवर्क दिया जाता है सभी अभिभावकों से निवेदन किया जाता है कि अपने बच्चों का होमवर्क चेक करते रहें विद्यालय में शिक्षकों ने होमवर्क दिया या नहीं यह भी देखें। बच्चों को जो गृह कार्य दिया जाता है उस गृह कार्य में अभिभावक सहयोग करें विद्यालय स्तर पर सुबह दूसरे दिन सभी बच्चों का होमवर्क भी समय से चेक किया जाता है। इस संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

समापन:

अंत में, उपस्थित सभी सदस्यों, अभिभावकों और रसोइयों का आभार व्यक्त किया गया। सूक्ष्म जलपान के बाद, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई।

(हस्ताक्षर अध्यक्ष) | (हस्ताक्षर सचिव/प्रधानाध्यापक) | (हस्ताक्षर सदस्यगण)

​✍️ नोट: बेसिक शिक्षा विभाग की ऐसी ही लेटेस्ट और ज़रूरी खबरों और रजिस्टर प्रारूप के लिए 'सर जी की पाठशाला' न्यूज़ ब्लॉग से जुड़े रहें।

📄 SMC Register Download:

जुड़ें हमारे डिजिटल परिवार से! 🚀
👥 50,000+ शिक्षक एवं अभ्यर्थी हमसे जुड़े हैं
✅ 100% सटीक और विश्वसनीय जानकारी

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad