Type Here to Get Search Results !

SNA-SPARSH प्रणाली के माध्यम से SMC खातों में धनराशि के अन्तरण एवं भुगतान हेतु दिशा-निर्देश जारी

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ। वित्तीय वर्ष 2026-27 में समग्र शिक्षा एवं पीएम श्री योजना के तहत विद्यालयों को मिलने वाली धनराशि और भुगतान प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश की ओर से जारी निर्देशों में SNA-SPARSH प्रणाली के माध्यम से विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) के खातों में धनराशि के अंतरण और भुगतान की प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

निर्देशों के अनुसार जिले में योजना के तहत आच्छादित विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समिति के नाम से राष्ट्रीयकृत बैंक में नए बचत खाते खोले जाएंगे। समग्र शिक्षा और पीएम श्री योजना के लिए पृथक-पृथक खाते खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं।

15 कार्यदिवस में खोलना होगा खाता

विभाग ने निर्देश दिया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए संबंधित सभी विद्यालयों में SMC के नाम से निर्धारित बैंक खाते 15 कार्यदिवस के भीतर खोले जाएं। खाते का संचालन विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष और सदस्य सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से किया जाएगा।

SNA-SPARSH के माध्यम से होगी धनराशि अंतरण की प्रक्रिया

जारी निर्देशों के अनुसार जिला परियोजना कार्यालय स्तर से SMC के बैंक खातों को PFMS एवं संबंधित प्रक्रिया के तहत पंजीकृत किया जाएगा। इसके बाद राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशों के अनुसार SNA-SPARSH प्रणाली के माध्यम से धनराशि के अंतरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इस व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर होने वाले भुगतानों को अधिक व्यवस्थित और समयबद्ध बनाना है। धनराशि उपलब्ध होने के बाद SMC स्तर से संबंधित कार्यों के भुगतान की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार की जाएगी।

वित्तीय वर्ष 2026-27 से SNA-SPARSH के माध्यम से धनराशि का अंतरण और भुगतान होगा।



Top Post Ad

Bottom Post Ad