Type Here to Get Search Results !

प्रयागराज में 05 अगस्त से सभी स्कूलों का समय बदला, टाइम एंड मोशन लागू

Sir Ji Ki Pathshala 0

प्रयागराज में मौसम सामान्य होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज ने विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव से संबंधित नया आदेश जारी किया है। नए आदेश के अनुसार 5 अगस्त 2026 से जनपद के कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा एवं अन्य बोर्ड के विद्यालय पूर्व निर्धारित समयानुसार संचालित होंगे।

मुख्य बातें (Highlights)

  • 5 अगस्त 2026 से सभी स्कूल सामान्य समय पर संचालित होंगे।
  • सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विद्यालय संचालित होंगे।
  • प्रार्थना सभा/योगाभ्यास: सुबह 8:00 से 8:15 बजे तक।
  • मध्यावकाश: सुबह 10:30 से 11:00 बजे तक।
  • आदेश कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा एवं अन्य बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा।
  • शिक्षकों को विद्यालय समय से 15 मिनट पहले उपस्थित होना होगा।
  • शिक्षण कार्य समाप्त होने के बाद कम से कम 30 मिनट तक विद्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा।
प्रयागराज परिषदीय स्कूल समय परिवर्तन आदेश 5 अगस्त 2026

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad