हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें और शिक्षा व नौकरी की हर नई अपडेट सबसे पहले पाएं।

Search Suggest

श्रावण शिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले के सभी नर्सरी से 12 वीं तक के स्कूलों में 07 से 12 अगस्त तक अवकाश घोषित

श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा के चलते हापुड़ जिला प्रशासन ने 7 से 12 अगस्त 2026 तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश जारी किया है। जानें खबर

हापुड़: श्रावण शिवरात्रि के पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए जिला अधिकारी ने सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर जनपद में श्रावण शिवरात्रि का पर्व आगामी 11 अगस्त 2026 को मनाए जाने के दृष्टिगत नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल कालेजों में 07 से 12 अगस्त तक अवकाश घोषित कर कर दिया है।

​इस अवसर पर हापुड़ जनपद में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है, जो स्थानीय विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करेंगे। सड़क मार्गों पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ तथा उनकी आवाजाही के दौरान मिलने वाली मार्ग सुविधाओं को सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

​विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि

​विद्यार्थियों की सुरक्षा और उनके हितों को सर्वोपरि रखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश के मुताबिक, जनपद हापुड़ के नर्सरी से लेकर कक्षा-12 तक के सभी परिषदीय, यू०पी० बोर्ड, सी०बी०एस०ई०, आई०सी०एस०ई० और अन्य सभी बोर्डों के अंतर्गत संचालित होने वाले विद्यालय, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थान दिनांक 07.08.2026 से 12-08-2026 तक पूरी तरह बंद रहेंगे।

हापुड़ स्कूल बंद 2026