Type Here to Get Search Results !

प्रवक्ता भर्ती मेन्स का प्रवेश पत्र जारी, 30 अगस्त से होगी मुख्य परीक्षा

Sir Ji Ki Pathshala 0

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा-2025 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा 30 अगस्त 2026 को लखनऊ और प्रयागराज में आयोजित होगी।

प्रयागराज में परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक होगी। पहली पाली में समाजशास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिकशास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, इतिहास, जीव विज्ञान, हिंदी, उर्दू और संस्कृत समेत 15 विषयों की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में 13 विषयों के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

प्रवक्ता भर्ती मेन्स प्रवेश पत्र

31 अगस्त को मनोविज्ञान और अपराध विज्ञान एवं दंड शास्त्र की परीक्षा लखनऊ स्थित लोक सेवा आयोग के शिविर कार्यालय, सेक्टर-डी, अलीगंज में आयोजित होगी। इसकी पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक होगी।

प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें

अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपने ओटीआर नंबर के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा संबंधी जरूरी निर्देश भी डाउनलोड कर लें।

परीक्षा केंद्र पर ये चीजें जरूरी

परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ दो फोटो और मूल आईडी प्रूफ की छायाप्रति ले जाना अनिवार्य है। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad