Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रसोइया सम्मान समारोह, 23 अगस्त को सुबह 11:00 बजे

Sir Ji Ki Pathshala 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान के लिए 23 अगस्त 2026 को लखनऊ में रसोइया सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होगा।

समारोह का आयोजन 23 अगस्त को सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में किया जाएगा। शासन की ओर से सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

रसोइया सम्मान कार्यक्रम मुख्यमंत्री द्वारा

शासन ने निर्देश दिया है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के तुरंत बाद सभी जनपदों के मुख्यालय और तहसील स्तर पर भी रसोइया सम्मान समारोह आयोजित किए जाएं। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम में शिक्षकों और रसोइयों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ व्यापक प्रचार-प्रसार और मीडिया कवरेज कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

रसोइयों को मिलेगा प्रोत्साहन

शासन के निर्देश के अनुसार जनपदों में आयोजित कार्यक्रम के समापन के बाद जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रसोइयों को प्रतिकात्मक चेकलेट चेक प्रदान किए जाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए जनपदों को आवंटित धनराशि की सीमा के भीतर कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया है।

विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रसोइया सम्मान समारोह का आयोजन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित किया जाए।





إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad