Type Here to Get Search Results !

महाकुंभ 2025 में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगी 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ। महाकुंभ मेला-2025 में अपना योगदान देने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से ऐसे अराजपत्रित कर्मचारियों को 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि का भुगतान किए जाने के संबंध में फिर से निर्देश जारी किए गए हैं, जिन्हें अभी तक यह राशि नहीं मिली है।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि महाकुंभ मेला-2025 में योगदान देने वाले मुख्यालय में नियुक्त तथा विभिन्न कमिश्नरेट, जनपद और इकाइयों से संबंधित अराजपत्रित कर्मचारियों को देय प्रोत्साहन राशि के भुगतान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

पूर्व में 20 मई 2025 को जारी पत्र के माध्यम से महाकुंभ मेला-2025 में योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि के भुगतान के संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। अब संबंधित कर्मचारियों को उनके मूल नियुक्ति स्थल/मुख्यालय/कमिश्नरेट/जनपद/शाखा/इकाई के आधार पर देय राशि आवंटित करने और भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने को कहा गया है।

पहले भुगतान हुआ है या नहीं, इसकी होगी जांच

पुलिस मुख्यालय ने संबंधित कमिश्नरेट, जनपद और इकाइयों को निर्देश दिया है कि प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने से पहले अभिलेखों की जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित कर्मचारी को यह राशि पहले से नहीं दी गई है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि किसी कर्मचारी को दोहरा भुगतान न हो।

महाकुंभ 2025 में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को 10000 रुपये प्रोत्साहन राशि

Top Post Ad

Bottom Post Ad