Type Here to Get Search Results !

उन्नाव में सड़क दुर्घटना में सहायक अध्यापक का निधन, BSA ने जारी किया शोक संदेश

Sir Ji Ki Pathshala 0

उन्नाव में शोक की लहर: सड़क दुर्घटना में सहायक अध्यापक अखिलेश कुमार शुक्ला का निधन

उन्नाव जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग से अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। विकासखंड सिकंदरपुर कर्ण के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय मदरिया छिरिहा में कार्यरत सहायक अध्यापक श्री अखिलेश कुमार शुक्ला का 3 अगस्त 2026 को सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया।

इस दुखद घटना पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उन्नाव ने शोक संदेश जारी करते हुए दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की है। शोक संदेश में समस्त बेसिक शिक्षा परिवार की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दिवंगत शिक्षक के निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

Unnao Teacher News

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.