हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें और शिक्षा व नौकरी की हर नई अपडेट सबसे पहले पाएं।

Search Suggest

कांवड़ यात्रा व सावन शिवरात्रि के कारण बस्ती में 8 से 11 अगस्त तक स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कांवड़ यात्रा और सावन शिवरात्रि के चलते 8 से 11 अगस्त 2026 तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। जानें पूरा आदेश

बस्ती, सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा और आगामी श्रावण शिवरात्रि को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनज़र जनपद के सभी विद्यालयों को 08 अगस्त से 11 अगस्त तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। 

📅 अवकाश की अवधि

जारी निर्देशों के अनुसार, जनपद बस्ती में सभी स्कूल 08 अगस्त 2026 से 10 अगस्त 2026 तक बंद रहेंगे। इसके अलावा 11 अगस्त 2026 को श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर भी अवकाश घोषित किया गया है। इस प्रकार कुल मिलाकर चार दिनों तक विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य बंद रहेगा।

🏫 सभी बोर्ड के स्कूल शामिल

यह आदेश जनपद के सभी प्रकार के विद्यालयों पर लागू होगा। इसमें बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, CBSE, ICSE तथा अन्य मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय शामिल हैं। यानी कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के सभी छात्र इस अवकाश के दायरे में आएंगे।

बस्ती स्कूल बंद आदेश 2026