सीतापुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) सीतापुर ने जारी एक आदेश के अनुसार, मिड-डे मील (PM POSHAN) योजना के संचालन से जुड़े एक मामले में एक सहायक अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश में बताया गया है कि यह कार्रवाई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है तथा मामले की विभागीय जांच भी कराई जाएगी।
जारी आदेश के अनुसार, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रस्तुत जांच आख्या में मिड-डे मील के संचालन से संबंधित कुछ बिंदुओं का उल्लेख किया गया है। इन्हीं तथ्यों के आधार पर संबंधित सहायक अध्यापक के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है।


