Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

एआई स्टार्टअप से तेजी से अमीर बन रहे युवा, जेन-जी में बढ़ी अरबपतियों की संख्या

Sir Ji Ki Pathshala

कैलिफोर्निया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बढ़ती मांग ने दुनिया में युवाओं के बीच एक नया अमीर वर्ग तैयार कर दिया है। 20 से 29 वर्ष की उम्र वाले कई युवा उद्यमी और शोधकर्ता एआई स्टार्टअप के जरिए बेहद कम समय में अरबों की संपत्ति बनाने में सफल हो रहे हैं।

फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में 80 से अधिक एआई अरबपति हैं, जिनकी कुल संपत्ति करीब 2.9 ट्रिलियन डॉलर यानी लगभग 277 लाख करोड़ रुपये बताई गई है। इनमें से 45 लोग पिछले एक-दो वर्षों में ही इस अरबपति क्लब में शामिल हुए हैं।

ai-startup-gen-z-billionaires

एआई क्षेत्र से जुड़े इन अमीर युवाओं में स्टार्टअप संस्थापक, वैज्ञानिक और निवेशक शामिल हैं। एंथ्रोपिक के डारियो और डेनिएला अमोडी तथा ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन जैसे नाम भी एआई से बने नए अमीर वर्ग में चर्चा में हैं।

एआई की इस तेजी ने पारंपरिक स्टार्टअप कारोबार के तौर-तरीकों को भी बदल दिया है। युवा उद्यमी अब एआई मॉडल की ट्रेनिंग, डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और नई एआई तकनीकों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। कई देश भी ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं और एआई कंपनियों को आकर्षित करने के लिए टैक्स छूट और रिसर्च फंडिंग जैसी सुविधाएं देने की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि कम उम्र में अचानक इतनी बड़ी संपत्ति हासिल करने के साथ कई चुनौतियां भी जुड़ी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी कम उम्र में आर्थिक सफलता के साथ जिम्मेदारियां और मानसिक दबाव भी बढ़ सकता है। इसके बावजूद एआई सेक्टर युवाओं के लिए तेजी से नई कारोबारी और आर्थिक संभावनाएं पैदा कर रहा है।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT