Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

UPTET 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, कुल 88.77% अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। देखें आयोग की प्रेस विज्ञप्ति

Sir Ji Ki Pathshala

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2026 परीक्षा के सफल आयोजन के बाद 4 जुलाई 2026 को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े और कार्रवाई की जानकारी साझा की है। आयोग के अनुसार 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रदेशभर में शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान AI आधारित निगरानी प्रणाली का उपयोग किया गया, जिससे फर्जी परीक्षार्थियों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई की गई।

UPTET 2026 Final Report: 88.77% उपस्थिति, 44 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए


विवरण उच्च प्राथमिक
(कक्षा 6–8)
प्राथमिक
(कक्षा 1–5)
कुल
पंजीकृत अभ्यर्थी 12,11,459 7,83,202 19,94,661
परीक्षा में शामिल 10,57,055 7,13,659 17,70,714
उपस्थिति 87.25% 91.12% 88.77%

आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा में कुल 12,11,459 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 10,57,055 (87.25%) ने परीक्षा दी। वहीं प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा में 7,83,202 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7,13,659 (91.12%) अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। कुल मिलाकर तीन दिनों की परीक्षा में 88.77 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

4 जुलाई 2026 की प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा प्रदेश के 955 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। इस पाली में 3,79,316 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3,34,775 (88.00%) ने परीक्षा दी। आयोग ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर AI कैमरों और AI Integrated Control Command Room के माध्यम से लगातार निगरानी रखी गई, जिससे परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और नकलविहीन रही।

AI निगरानी में पकड़े गए 44 फर्जी परीक्षार्थी

परीक्षा के दौरान AI आधारित सॉफ्टवेयर से दस्तावेजों और अभ्यर्थियों का सत्यापन किया गया। इस प्रक्रिया में 2 जुलाई को 14, 3 जुलाई को 11 और 4 जुलाई को 19 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। इस प्रकार तीन दिनों में कुल 44 फर्जी परीक्षार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा 3 जुलाई को एक अभ्यर्थी को मोबाइल फोन के माध्यम से नकल करने का प्रयास करते हुए भी पकड़ा गया। सभी मामलों में संबंधित अभ्यर्थियों को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

सख्त सुरक्षा व्यवस्था में हुई परीक्षा, आयोग ने जताया सभी का आभार

आयोग ने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए सभी 60 जनपदों में सदस्यगण तथा सेवानिवृत्त IAS और IPS अधिकारियों को पर्यवेक्षक बनाया गया था। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया गया और व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी गई। आयोग ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, STF, सतर्कता विभाग, परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों तथा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार भी व्यक्त किया।

UPTET 2026 Final Report: 88.77% उपस्थिति, 44 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT