Type Here to Get Search Results !

चित्रकूट और कुशीनगर में बदला स्कूलों का समय, बीएसए ने जारी किए आदेश

Sir Ji Ki Pathshala

UP School News: बढ़ती गर्मी को देखते हुए चित्रकूट और कुशीनगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है। नए आदेश के अनुसार 20 जुलाई 2026 से विद्यालय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित होंगे।

आदेश में प्रार्थना सभा एवं योगाभ्यास का समय भी निर्धारित किया गया है। साथ ही बीएसए चित्रकूट ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि टाइम एंड मोशन शासनादेश का पूर्ण पालन किया जाएगा। शिक्षकों को निर्धारित समय से पहले विद्यालय पहुंचना तथा नियमानुसार विद्यालय में उपस्थित रहना सुनिश्चित करना होगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों एवं संबंधित कर्मचारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

चित्रकूट और कुशीनगर में बदला स्कूल समय, BSA ने जारी किया नया आदेश