हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें और शिक्षा व नौकरी की हर नई अपडेट सबसे पहले पाएं।

Search Suggest

प्री-प्राइमरी शिक्षा के अंतर्गत शिक्षण सामग्रियों के वितरण और ढुलाई व्यय की सूचना प्रेषित करने के संबंध में निर्देश

उत्तर प्रदेश प्री-प्राइमरी शिक्षा: चहक, बालवाटिका सामग्री वितरण और ढुलाई व्यय की जानकारी 2026

राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को एक महत्वपूर्ण पत्र जारी किया गया है. यह पत्र प्री-प्राइमरी शिक्षा के तहत को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों और बालवाटिकाओं में नामांकित 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए शिक्षण सामग्रियों के वितरण और ढुलाई व्यय से संबंधित है.

​मुख्य बिंदु एवं वितरित की जाने वाली सामग्रियां

​राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, आयुवर्ग 3 से 6 वर्ष के बच्चों हेतु निम्नलिखित सामग्रियां विद्यालय/आंगनबाड़ी स्तर पर उपलब्ध कराई जानी हैं:

  • ​चहक पुस्तिकाओं के क्रम: चहक 1, 2 और 3.
  • ​अन्य पुस्तिकाएं: कदम और कलांकुर.
  • ​मार्गदर्शिका एवं रिपोर्ट कार्ड: बालवाटिका हस्तपुस्तिका (टीचर गाइड), होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड और तालिका.
  • ​अन्य पठन सामग्री: बिग बुक (12 प्रकार की).

​ढुलाई व्यय (Transportation Expenditure) का विवरण

​पत्र के माध्यम से वर्ष 2023-24 और वर्ष 2026-27 में पूर्व प्राथमिक शिक्षा से संबंधित पुस्तकों की विद्यालय स्तर पर ढुलाई पर हुए कुल व्यय का विवरण एक निश्चित प्रारूप में मांगा गया है:

  • ​वर्ष 2023-24 के दौरान पूर्व प्राथमिक से संबंधित पुस्तकें (चहक, परिकलन, कलांकुर) की विद्यालय स्तर पर ढुलाई में हुए कुल व्यय और इसके व्यय किए गए मद की जानकारी.
  • ​वर्ष 2026-27 में पाठ्यपुस्तकों की विद्यालय स्तर पर ढुलाई में हुए कुल व्यय और उससे संबंधित मद का विवरण.

​समय-सीमा और निर्देश

  • ​यह समस्त वांछित सूचना 20 जुलाई 2026 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं.
  • ​वर्ष 2026-27 के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई अभ्यास पुस्तकों एवं अन्य सामग्रियों को समय पर विद्यालय स्तर पर पहुँचाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि इससे संबंधित वित्तीय लिमिट जल्द ही जनपदों को जारी की जा सके।
Anganwadi Pre Primary Shikshan Samagri

Anganwadi Pre Primary Shikshan Samagri