प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। बोर्ड ने व्यक्तिगत (Private) और पत्राचार (Correspondence) परीक्षार्थियों के आवेदन पत्रों के पंजीकरण और परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर नई नीति स्पष्ट की है।
क्या है नया नियम?
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 10 जुलाई 2026 को जारी शासनादेश (संख्या: I-1390806/15-7-2026) के अनुपालन में, बोर्ड ने यह अनिवार्य कर दिया है कि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए केवल राजकीय विद्यालयों (Government Schools) को ही 'अगसारण केंद्र' (Forwarding Center) के रूप में नामित किया जाएगा।
अर्थात, जो छात्र प्राइवेट परीक्षा देने के इच्छुक हैं, उन्हें अपने आवेदन प्रक्रिया के लिए अब राजकीय विद्यालयों का ही चयन करना होगा।
आवेदन पत्र कहाँ से प्राप्त करें?
बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया को सुलभ बनाने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं:
- वेबसाइट: आवेदन पत्र का प्रारूप परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।
- स्थानीय स्तर पर: इसके अलावा, जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) के माध्यम से तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी आवेदन पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यह निर्देश अपर सचिव (प्रशासन) सत्येंद्र कुमार सिंह द्वारा जारी किया गया है, जिसमें 10 जुलाई 2026 को जारी मानक नीति का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।


