Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

जिले में खंड शिक्षा अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, बीएसए ने जारी किया आदेश

Sir Ji Ki Pathshala

सीतापुर। जनपद सीतापुर में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को अतिरिक्त विकास क्षेत्रों का प्रभार सौंपने संबंधी कार्यालय आदेश जारी किया है। यह आदेश 08 जुलाई 2026 को जारी किया गया।

कार्यालय आदेश के अनुसार, हाल ही में कुछ वरिष्ठ खंड शिक्षा अधिकारियों के पदोन्नति के उपरांत नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के कारण कई विकास क्षेत्रों में प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने की संभावना थी। इसे देखते हुए जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

बीएसए ने निर्देश दिए हैं कि जिन अधिकारियों को अतिरिक्त विकास क्षेत्रों का प्रभार दिया गया है, वे अपने मूल कार्यक्षेत्र के साथ-साथ आवंटित अतिरिक्त विकास क्षेत्र के समस्त प्रशासनिक एवं शैक्षिक कार्यों का भी प्रभावी ढंग से संचालन सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए उन्हें किसी पृथक मार्गव्यय का भुगतान नहीं किया जाएगा।

अतिरिक्त प्रभार पाने वाले खंड शिक्षा अधिकारी

क्र खंड शिक्षा अधिकारी वर्तमान कार्यक्षेत्र अतिरिक्त प्रभार
1 श्री उदय मणि पटेल रामपुर मथुरा एवं महमूदाबाद रेवसा
2 श्री सुरेन्द्र नाथ लहरपुर एवं बेहटा सकरन
3 कु. प्रियाशी सक्सेना जनपद मुख्यालय एवं नगर क्षेत्र, सीतापुर खैराबाद
4 श्रीमती सिमी निगम गोंदलामऊ मछरेहटा
5 श्री अवनीश कुमार पिसावां एवं मिश्रिख महोली

बीएसए कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, शिक्षा निदेशक (बेसिक), मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक, वित्त एवं लेखाधिकारी तथा संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

सीतापुर बीएसए द्वारा खंड शिक्षा अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने का कार्यालय आदेश

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT