हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें और शिक्षा व नौकरी की हर नई अपडेट सबसे पहले पाएं।

Search Suggest

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आज 29 जुलाई को इस जनपद में रहेगा स्थानीय अवकाश

29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा पर विद्यालयों में अवकाश रहेगा। 30 जुलाई से स्कूल नियमित समय पर खुलेंगे।

मैनपुरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मैनपुरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के सभी परिषदीय, राजकीय सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

यह निर्णय जिला अधिकारी, मैनपुरी द्वारा वर्ष 2026 की अवकाश सूची के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा पर स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने के बाद लिया गया है। आदेश के अनुसार जनपद के सभी संबंधित विद्यालय 29 जुलाई को बंद रहेंगे।

साथ ही स्पष्ट किया गया है कि 30 जुलाई 2026 (गुरुवार) को जनपद के सभी विद्यालय पूर्व निर्धारित समयानुसार खुलेंगे और नियमित शिक्षण कार्य संपन्न कराया जाएगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस आदेश की सूचना सभी संबंधित अधिकारियों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश के साथ प्रेषित कर दी है। विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों से भी अवकाश एवं विद्यालय संचालन संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

मैनपुरी में 29 जुलाई को स्कूल बंद: गुरु पूर्णिमा अवकाश आदेश